श्रम कार्ड या लेबर कार्ड क्या है – What Is Labour Card ?
श्रम कार्ड छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ऐसी योजना है जिस योजना मे मजदूरों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जाती है |
श्रम कार्ड 2 प्रकार के होते है :-
- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
- असंगठित कर्मकार मंडल
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का लाभ 2024 :-
- श्रमिक मजदुर के बच्चो को 10000/- तक छात्रवृत्ति मिलेगा | (मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना)
- मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्रवृत्ति (10 वी व 12 वी अच्छे प्रतिशत के साथ पास होने वालो श्रमिक के बच्चो को मिलेगा )
- श्रमिक मजदुर के 10वी पास पुत्री को मिलेगा 20000/- मिलेगा (मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना)
- पहले बच्चे के जन्म पर 20000/- व दुसरे बच्चें के जन्म पर 20000/- मिलेगा |(मिनीमाता महतारी जतन योजना )|
- मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना 20000/-
- मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 100000/- एक लाख तक राशि |
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना |
- निर्माण श्रमिक के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना |
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु राहायता योजना |
- मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कोशल विकास परिवार सशक्तिकरण योजना |
- मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना |
- दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना |
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना |
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना |
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल दस्तावेज़
- हितग्राही का आधार कार्ड
- पासबुक
- राशन कार्ड
- राशन कार्ड अंकित सदस्यों का आधार कार्ड
- नॉमिनी का आधार कार्ड
- नियोजक के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में स्वघोषणा प्रमाण पत्र डाऊनलोड करें डाऊनलोड
श्रम कार्ड हेतु जरुरी बाते:-
- श्रम कार्ड में लगने वाले सभी दस्तावेज का मूलप्रति ही अपलोड करे |
- राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों नाम जोड़े
- जिस श्रमिक का श्रम कार्ड बनेगा उसका लाइव फोटो लगेगा
- एक आधार कार्ड से एक ही बार श्रम कार्ड बनेगा
- भवन निर्माण श्रम कार्ड हर 5 वर्ष में नवीनीकरण होगा |
भवन निर्माण संगठित श्रम कार्ड कैसे बनाये :-
- श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/ पर जाये |
- भवन एवं अन्य संनिर्माण में क्लिक करे
- सर्विस में जाके श्रमिक पंजीयन क्लिक करे फिर आप क्या करना चाहते है पंजीयन आवेदन (भवन निर्माण ) पर क्लिक करे |
- उसके बाद सभी जानकारी ध्यानपूर्वक व सावधानी से वेबसाइट पर दर्ज करे | फिर सुरक्षित करे
- सुरक्षित करने के बाद आपको 8 अंक आवेदन नंबर प्राप्त होगा | उसको कॉपी करके रख ले
- उसके बाद नियोजक का नाम जोड़े एवं कार्य दिवस एंट्री करे |
- नॉमिनी का नाम एवं सदस्य जोड़े
- एवं दस्तावेज उपलोड करे , और लाइव फोटो लेवे एवं फॉर्म सुरक्षित करे |
- पावती को प्रिंट प्रिंट करे ले | कार्य दिवस में आपका श्रम कार्ड बन जायेगा |
- श्रम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से अपना श्रम कार्ड डाउनलोड करे |
महत्वपूर्ण लिंक
श्रम कार्ड बनाने के लिए – | यहाँ क्लिक करे |
श्रम कार्ड की स्थिति देखने के लिए | यहाँ क्लिक करे |
श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए | यहाँ क्लिक करे |
श्रम कार्ड पात्रता रखने वाले :-
- मजदूर (रेजा, कुली)
- पत्थर काटने, पत्थर तोड़ने एवं पत्थर पीसने वाले
- राजमिस्त्री (मैसन) या ईंटोपर रद्दा करने वाले
- बढ़ई (कारपेंटर), लकडी की सामाग्रियो में पेंटिंग एवं वार्निशिंग करने वाले कर्मकार
- पुताई करने वाले (पेंटर)
- फिटर या बार बेंडर सड़क के पाइप मरम्मत कार्य में लगे प्लम्बर, नाली निर्माण एवं नल संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
- इलेक्ट्रीशियन, विधुत वायरिंग, वितरण एवं पैनल फिटिंग संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
- मैकेनिक
- कुएँ खोदने वाले
- वेल्डिंग करने वाले
- मुख्य मजदूर
- स्प्रेमेन या मिक्सरमेन (सड़क बनाने में लगे हुये)
- लकड़ी या पत्थर पैक करने वाले
- कुए मे गाद (तलछट) हटाने वाले गोताखोर
- हथौड़ा चलाने वाले
- छप्पर डालने वाले
- लोहार
- लकड़ी चीरने वाले
- कॉलकर
- मिश्रण करने वाले (कांक्रीट मिक्सर मशीन चलाने वाले सहित)
- पंप आपरेटर
- मिक्सर चलाने वाले
- रोलर चालक
- बड़े यांत्रिक कार्य जैसे- भारी मशीनरी, पुल का कार्य आदि में लगे खलासी
- चौकीदार एवं सिक्योरिटी गार्ड
- मोजाइक पॉलिश करने वाले
- सुरंग कर्मकार
- संगमरमर कड़प्पा पत्थर, मारबल, स्लैब कटिंग, पॉलिश एवं टाईल्स संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
- सक कर्मकार
- चट्टान तोड़ने वाले या खनि कर्मकार
- सन्निर्माण कार्य से जुड़े मिट्टी का कार्य करने वाले
- चूना बनाने की क्रिया में लगे कर्मकार
- बाढ कटाव रोधी कार्य में लगे कर्मकार
- बांध, पुल, सड़क या किसी भवन सन्निर्माण प्रक्रिया में नियोजन में लगे कोइ अन्य प्रवर्ग के कर्मकार
- ईट भट्ठा, खपरा, फ्लाई ऐश, टाईल्स मजदूर
- पंडाल सन्निर्माण में लगे कर्मकार
- बंसोड
- कुम्हार
- सीमेंट पोल, सीमेंट की जाली, गमले, पाईप, टंकी आदि बनाने वाले कर्मकार
- रेंत या गिट्टी मजदूर
- निर्माण में अग्निशमन संयंत्र लगाने वाले श्रमिक
- एयर कण्डीशनर, शीतलीकरण, वाष्पीकरण यंत्र तथा गीजर जैसे उपकरणों की फिटिंग / मरम्मत करने वाले कर्मकार
- लोहे के ग्रिल, खिडकियां, दरवाजे बनाने व लगाने वाले कर्मकार आदि …..
श्रम कार्ड के अंतर्गत और भी कार्य है जो आप अधिकारिक वेबसाइट में विजिट करके देख सकते
जो व्यक्ति ऊपर दिए गये कार्य करते है वो अपना श्रम कार्ड जल्द से जल्द बनवा ले और श्रम कार्ड में मिल रही योजनाओं का लाभ लेवे |
श्रमिक मजदुर के बच्चो को 10000/- तक छात्रवृत्ति मिलेगा |विस्तृत जानकारी के लिए देखे (अधिक देखे )
श्रमिक मजदुर के 10वी पास पुत्री को मिलेगा 20000/- मिलेगा (अधिक देखे )