CGPSC 2024 सुचना
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, रायपुर द्वारा प्रकाशित राज्य सेवा परीक्षा नियम-2008 (यथा संशोधित) एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी की गई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ पीसीएस 2024 के माध्यम से राज्य पुलिस सेवा सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी जैसे 17 अलग अलग विभाग के पद जिसमें कुल 246 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है |
सीजी पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 09 फरवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
छत्तीसगढ़ पीएससी 246 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) |
विभागीय विज्ञापन दिनांक | 26/11/2024 |
भर्ती का नाम | CGPSC भर्ती 2024 |
पदों का नाम | डिप्टी कलेक्टर सहित 17 अलग अलग विभाग में भर्ती |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कुल पोस्ट | 246 |
विभागीय विज्ञापन देखे | क्लिक करे |
पोस्ट का प्रकार | सरकारी नौकरी |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
छत्तीसगढ़ पीएससी महत्वपूर्ण दिनांक
आवेदन ऑनलाइन प्रारंभ तिथि | 01 दिसम्बर 2024 |
आवेदन ऑनलाइन अंतिम तिथि | 30 दिसम्बर 2024 |
फॉर्म में सुधार की तिथि | 31 दिसम्बर 2024 से 02 जनवरी 2025 तक |
प्रारंभिक परीक्षा तारीख | 09 फरवरी 2025 |
मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख | 26,27,28 एवं 29 जून 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र (एडमिन कार्ड ) | परीक्षा के 10 दिन पहले अपलोड |
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट (रिजल्ट ) | SOON.. |
आयु सीमा एवं आयु सीमा में छुट
- आयु सीमा 21 से 28 वर्ष
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थी के संबंध में उच्चतर आयु सीमा अधिकतम पांच वर्ष तक शिथिलनीय होगी।
- नोट : आयु सीमा और छुट से संबधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय PDF देखे :- क्लिक करे
आवेदन फ़ीस
- सभी वर्गों के लिए निशुल्क ( प्रत्येक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क +GST शुल्क देय होगा )
सीजी पीएससी भर्ती 246 पद और वेतन का विवरण
निचे दिए इमेज में पद और वेतन का विवरण दिया गया है :-

CGPSC हेतु योग्यता
- आवेदक की न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक(graduate) पास होना चाहिए, अधिक जानकारी के लिए आप विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूरकर ले।
चयन प्रकिया
CGPSC का चयन प्रकिया 3 चरण में होगा :-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
CGPSC फॉर्म कैसे भरे
- सर्वप्रथम CGPSC ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
- ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करे (डायरेक्ट लिंक हम निचे दिए है )
- अगर आप CGPSC में पहली बार फॉर्म डाल रहे है तो जीमेल और मोबाइल नंबर के सहायता से नया रजिस्ट्रेशन कर ले |
- उसके लॉग इन करके आपना फॉर्म सबमिट करे ले
- दस्तावेज़ अपलोड करे
- अपना शैक्षणिक योग्यता भरे
- पेमेंट करने से पहले अपनी जानकारी अच्छे से चेक कर ले
- उसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करे और अपना आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल ले या सेव करके रख ले |