प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना:-
श्रम और रोजगार मंत्रालय कल यानी 15-02-2019 को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम) योजना लांच करेगा। अंतरिम बजट में घोषित इस योजना को मंत्रालय ने हाल ही में अधिसूचित किया है। देश के असंगठित क्षेत्र में 42 करोड़ श्रमिक काम करते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यक्रत श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं ताकि उनकी मेहनत के आधार पर अतिरिक्त मुनाफा भी हो सके। सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। इस योजना को श्रम योगी मानधन योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत श्रमिकों की 60 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात उन्हें ₹3000 रूपए की मासिक पेंशन वितरित की जायेगी।
इस योजना के पात्र 18-40 वर्ष की आयु समूह के घर से काम करने वाले श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, मिड डे मील श्रमिक, सिर पर बोझ ढोने वाले श्रमिक, ईंट-भट्टा मजदूर, चर्मकार, कचरा उठाने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर, खेतिहर मजदूर, निर्माण मजदूर, बीड़ी मजदूर, हथकरघा मजदूर, चमड़ा मजदूर, ऑडियो-वीडियो श्रमिक तथा इसी तरह के अन्य व्यवसाय के श्रमिक होंगे, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये प्रति महीने या उससे कम है। पात्र व्यक्ति नई पेंशन योजना (एनपीएस), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लाभ के अंतर्गत कवर नहीं किए नहीं जाने चाहिए और उसे आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभ:-
भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों के हित में शुरू की गई यह एक पहल है। प्रत्येक राज्य के श्रमिक एवं मजदूर के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत श्रमिकों के बुढ़ापे के जीवन को बिना मेहनत के खुसी से व्यतीत करने के लिए प्रति महीने पेंशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- PM Shram Yogi Mandhan Yojana के तहत श्रमिकों एवं मजदूरों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देकर भविष्य की समस्याओं से मुक्त किया जाएगा।
- असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों की 60 वर्ष की आयु होने पर ₹3000 मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के श्रमिकों और मजदूरों को लाभनावित किया जाएगा।
- आवेदक की उम्र के आधार पर पेंशन प्रदान की जाएगी जैसे उम्र बढ़ेगी वैसे ही पेंशन राशि मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रात्रता:-
ऐसे असंगठित श्रमिक इस योजना के लिए पात्र है जो 18-40 वर्ष की आयु समूह जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये प्रति महीने या उससे कम है।
श्रमिक कार्य : घर से काम करने वाले श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, मिड डे मील श्रमिक, सिर पर बोझ ढोने वाले श्रमिक, ईंट-भट्टा मजदूर, चर्मकार, कचरा उठाने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर, खेतिहर मजदूर, निर्माण मजदूर, बीड़ी मजदूर, हथकरघा मजदूर, चमड़ा मजदूर, ऑडियो-वीडियो श्रमिक तथा इसी तरह के अन्य व्यवसाय के श्रमिक होंगे, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये प्रति महीने या उससे कम है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- E-श्रम कार्ड
- बैंक पासबुक (जनधन खाता या बचत खाता)
- पासपोर्ट फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्व घोषणा पत्र (आवेदन करने के पश्चात् प्राप्त होगा )
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आवेदन कैसे करे :-
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ पाने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आवेदन करना होगा।
नोट : स्लेफ़ एनरोलमेंट के माध्यम से आप स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते है
- श्रम योगी मानधन योजना के पोर्टल पर जाएं.
- अपना डिटेल भरे
- नॉमिनी डिटेल अंकित करे
- शुरुवाती में भुगतान आप कैश कर सकते है
- उसके पश्चात् ऑटोडेबिट के माध्यम से पैसे आपके जमा होते रहेंगे
- आवेदन पूर्ण होने के बाद आपको श्रम योगी कार्ड मिलेगा |
इस योजना से जुड़ी जानकारी के लिए, 1800 267 6888 टोल फ़्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है. इसके अलावा, labour.gov.in/pm-sym वेबसाइट पर भी जानकारी मिल सकती है.
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में श्रमिक एवं सरकार द्वारा जमा राशी की सूचि :-
प्रवेश आयु | योजना पूरी होने के समय आयु | सदस्य का मासिक अंशदान (रुपये में) | केन्द्र सरकार का मासिक अंशदान (रुपये में) | कुल मासिक अंशदान (रुपये में) |
---|---|---|---|---|
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)= (3)+(4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
इन्हें भी देखे :-
- 10वी पास पुत्री को मिलेगा 20000/- मिलेगा (मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना)|
- श्रमिक मजदुर के बच्चो को 10000/- तक छात्रवृत्ति मिलेगा | (मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना)|
- 50 लाख तक लोन कम ब्याज एवं 35%(Subsidy) तक माफ़ |